लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सुब्रमण्यम स्वामी! जानिए बीजेपी नेता ने अब क्या कह दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2023 16:42 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधे पीएम को चुनौती देते हुए वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी है। स्वामी ने कहा कि मैं पहले ही छह बार संसद में जा चुका हूं, वो भी मोदी के न रहते हुए। मैं 7वीं बार भी जाना चुन सकता हूं जैसे कि वाराणसी से।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी पीएम मोदी के खिलाफ एक बार फिर मोर्ची खोल दिया है वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी हैट्विटर पर मोदी के फॉलोअर्स को मूर्ख कहा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पीएम मोदी के खिलाफ एक बार फिर मोर्ची खोल दिया है। इस बार सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधे पीएम को चुनौती देते हुए वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "ट्विटर पर मोदी और ताड़का के फॉलोअर मूर्ख हैं क्योंकि वे जो भी ट्वीट करते हैं वह यह है कि मोदी मुझे सांसद नहीं बनाएंगे। बेवकूफ नहीं जानते कि मैं पहले ही छह बार संसद में जा चुका हूं, वो भी मोदी के न रहते हुए। मैं 7वीं बार भी जाना चुन सकता हूं जैसे कि वाराणसी से।"

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए इशारों मे ही नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किए गए धार्मिक कर्मकांडों पर भी तंज कसा था। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर के कहा,  "शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले चीन ने एक बार फिर दिखा दिया है कि चीन भले ही भारत माता को जंजीरों में जकड़ना जारी रखे और उन्हें हमारी जमीन से अलग कर दे। मोदी केवल विलाप करते हुए यही कहते रहेंगे कि ‘कोई आया नहीं’।  तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है और पंगु बना देती है जैसा कि रावण के साथ हुआ था।"

ये पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाकर अपने दल के सबसे ताकतवर नेता पीएम मोदी पर सीधा हमला किया हो।  सुब्रमण्यम स्वामी ने चीन से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। जब सीमा पर चीन से तनाव शुरु हुआ था तब भी स्वामी ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने 2020 में कहा कि 'कोई आया नहीं कोई गया नहीं।' चीन को यह बहुत पसंद आया, लेकिन यह सच नहीं था। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं बख्शा है। अप्रैल को स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अमित शाह कहते हैं कि भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, उसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। यह सरासर झूठ है या उनकी हिमालयी अज्ञानता है। वह किसी भी तरह से गृह मंत्री बनने के लायक नहीं हैं।

बता दें कि डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी एक भारतीय अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद और राजनेता हैं। स्वामी ने भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2013 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद, वे आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटलोकसभा संसद बिलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?