लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक अयोग्य विधायकों पर SC के फैसले पर कांग्रेस ने कहा, 'येदियुरप्पा सरकार की बर्खास्तगी की करेंगे मांग'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 13, 2019 15:52 IST

Abhishek Manu Singhvi: कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने कर्नाटक के विधायकों के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिया बयान

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के 17 विधायकों को अयोग्य साबित करने के सही ठहराया, दी चुनाव लड़न की इजाजतकांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि येदियुरप्पा सरकार सत्ता में बने रहने का हक नहीं

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को कर्नाटक में 17 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के स्पीकर के फैसले को सही ठहराने को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले के बाद राज्य की येदियुरप्पा सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगी। 

सिंघवी ने ये भी कहा कि कोर्ट के फैसले से ये भी साबित हो गया कि पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार का फैसला सही था। 

सिंघवी ने कहा, 'येदियुरप्पा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं'

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघवी ने कहा, 'आज सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया है। कानूनी तौर पर इसने स्पीकर के फैसले को सही ठहराया है। इसने उनके द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। इसने ये साबित किया है कि इस्तीफे को अयोग्यता से बचने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।'

सिंघवी ने कहा कि उनकी पार्टी संवैधानिक और राजनीतिक तौर पर बीएस येदियुरप्पा सरकार के इस्तीफे की मांग करेगी, क्योंकि उसे कानूनी, नैतिक या राजनीतिक तौर पर सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जुलाई में कर्नाटक के पूर्व स्पीकर द्वारा कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने को सही ठहराया, लेकिन उसने इन विधायकों चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी। 

टॅग्स :कर्नाटकसुप्रीम कोर्टकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह