लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे: दास

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:05 IST

Open in App

पटना, 11 जनवरी कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सदस्यों के साथ मिलजुल वह राज्य में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे।

कांग्रेस का बिहार प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को पहली बार पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुँचने पर दास का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता अजीत शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे ।

यहां बैठक को सम्बोधित करते हुए दास ने कहा कि बिहार कांग्रेस का बड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार के कांग्रेसजनों के साथ मिलजुल हम बिहार में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे।’’

कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी के सदाकत आश्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान स्थानीय नेताओं के एक-दूसरे पर उंगलियां उठाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ।

दास को सुना जा सकता है, ‘‘हम राज्य में पार्टी की बेहतरी के लिए सुझाव साझा करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। कृपया व्यक्तिगत प्रहार न करें ।’’

पडोसी राज्य उड़ीसा में जन्मे दास जिन्होंने शक्तिसिंह गोहिल की जगह ली है, ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को अपनी ‘‘कर्मभूमि’’ के रूप में देखा है।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे पर मात्र 19 सीटें ही जीत पायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल