लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल से चिदंबरम का कटाक्ष : नौकरियां खत्म होने, विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा सब अच्छा है

By भाषा | Updated: September 23, 2019 11:46 IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम से मुलाकात की है.

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.आईएनएक्स मीडिया घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम तीन अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में रहेंगे.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तिहाड़ पहुंचकर खुद से मुलाकात के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में बेरोजगारी, भीड़ हिंसा, कश्मीर में तालाबंदी, नौकरियां खत्म होने एवं विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा सब अच्छा है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टिप्पणी पोस्ट की। उन्होंने कहा, ''मैं आज सम्मान की अनुभूति कर रहा हूँ कि सोनिया गांधी जी और डॉ. मनमोहन सिंह जी मुझसे मिलने आए। जब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत और साहसी है, मैं भी मजबूत और साहसी रहूंगा।''

चिदंबरम ने कहा, '' बेरोजगारी, कम वेतन, भीड़ हिंसा, कश्मीर में तालाबंदी, मौजूदा नौकरियों के खत्म होने और विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा भारत में सब अच्छा है।'' दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में '' हाउडी मोदी'' कार्यक्रम में कहा था कि भारत में सब अच्छा है। चिदंबरम ने उनकी इसी टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कटाक्ष किया है।

टॅग्स :पी चिदंबरममनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील