लाइव न्यूज़ :

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडी के सामने पेश होऊंगा: देशमुख

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:10 IST

Open in App

महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि “कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद” वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। ईडी ने देशमुख को धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में तलब किया था। देशमुख ने एक बयान में दावा किया कि “उच्चतम न्यायालय ने ईडी पर उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है और उस पर जल्दी ही सुनवाई होगी। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख को अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा था कि देशमुख कानून के दायरे में उपलब्ध कोई भी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। देशमुख ने अपने बयान में कहा कि शीर्ष अदालत ने सोमवार को उन्हें निचली अदालत का रुख करने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा, “कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके पूरा होने के बाद मैं ईडी के सामने पेश हो जाऊंगा। मैं ईडी के साथ सहयोग करूंगा। मैंने अपने सामाजिक राजनीतिक जीवन में सदा ऊंचे आदर्शों का पालन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर