लाइव न्यूज़ :

Children's Day 2019: जानिए क्यों जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है बाल दिवस?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 13, 2019 18:06 IST

बाल दिवस का उत्सव भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर स्कूल में इस दिन बच्चों के लिए खास प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है. कई स्कूलों में बच्चो को पिकनिक भी ले जाया जाता है. इसके साथ बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाते हैं.

Open in App

भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस यानि चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है. इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है. बाल दिवस का उत्सव देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर स्कूल में इस दिन बच्चों के लिए खास प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है. कई स्कूलों में बच्चो को पिकनिक भी ले जाया जाता है. इसके साथ बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाते हैं.

इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है क्योंकि बच्चें ही देश का भविष्य हैं.20 नवंबर 1954 को यूएन ने चिल्ड्रेन्स डे मनाने की की घोषणा की थी. भारत में पहले हर साल 20 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू के निधन से बाल दिवस मनाया जाता था.

जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह और लगाव था. बच्चें उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे, लेकिन 27 मई 1964 को पंडित नेहरू के निधन बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए ये ऐलान किया गया कि हर साल उनकी जयंती के मौके यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा. फिर तभी से हर 14 नवम्बर को देशभर में बाल दिवस का उत्सव मनाया जाता है.

बता दें कि बाल दिवस अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता. जैसे कई देशों में एक जून को बाल दिवस मनाया जाता है. वहीं, चाइना में 4 अप्रैल, पाकिस्तान में एक जुलाई, अमेरिका में जून के दूसरे सन्डे को चिल्ड्रेन्स डे मनाया जाता है. इसके अलावा ब्रिटेन में 30 अगस्त, जापान में 5 मई, पश्चिमी जर्मनी में 20 सितम्बर को बाल दिवस मनाया जाता हैं. इसके अलावा International Children's day 20 नवंबर को मनाया जाता है.

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव लगाव था। वह बच्चों और युवाओं को भारत का भविष्य बताते थे. जवाहर लाल नेहरू कहते थे कि ये बहुत जरूरी है कि बच्चों को प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें.

टॅग्स :बाल दिवसजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब