लाइव न्यूज़ :

मराठी साहित्य सम्मेलन में सावरकर का नाम क्यों नहीं: फडणवीस

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में चल रहे वार्षिक मराठी साहित्य सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का नाम 'गायब' होने पर शनिवार को आपत्ति जताई।

हिंदुत्व विचारक दिवंगत सावरकर का जन्म 1883 में नासिक के पास भगूर में हुआ था।

कुछ वर्गों की मांग थी कि भुजबल नॉलेज सिटी में होने वाले अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में एक पंडाल का नाम सावरकर के नाम पर रखा जाए। इस साल के सम्मेलन के आयोजन में महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल शामिल हैं।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सावरकर ने मराठी साहित्य सम्मेलन और मराठी रंगमंच सम्मेलन दोनों की अध्यक्षता की थी और वह मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा, ''वह शायद एकमात्र व्यक्ति होंगे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, फिर भी पूरे आयोजन से उनका नाम गायब है।''

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ''वह हमारे लिए एक आदर्श हैं और अगर हमारे आदर्श व्यक्तियों का सम्मान नहीं किया जाता, तो हम वहां क्यों जाएं।''

उन्होंने यह भी कहा भाजपा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि दिवंगत वी वी शिरवाडकर (वह कुसुमागराज के नाम से कविता लिखा करते थे) के नाम पर साहित्यिक सम्मेलन आयोजन स्थल का नाम 'कुसुमागराज नगरी' रखने के निर्णय का स्वागत करती है।

फडणवीस ने कहा, “हम कुसुमागराज के नाम पर कार्यक्रम स्थल का नाम रखने के निर्णय का स्वागत करते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि उनके नाम का इस्तेमाल केवल सावरकर के नाम का मुकाबला करने के लिये किया गया।''

भाजपा नेता ने कहा, ''सावरकर सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे। उन्होंने निबंध, नाटक, कविता की रचना की। वह व्याकरण के विद्वान, इतिहासकार थे। उन्होंने मराठी में कई नए शब्द पेश किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?