लाइव न्यूज़ :

...तो आखिर क्यों राहुल गांधी अपने हर बयान को लेकर हो जाते हैं ट्रोल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 19, 2018 09:40 IST

Happy Birthday Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी की मानें तो  राहुल गांधी के बयान को विवादित बनाने और उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करवाने में हमेशा  विपक्षी पार्टियों की भूमिका अधिक होती है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जून:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिवस है। वो आज 48 वर्ष के हो गए हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ। राहुल गांधी वर्तमान समय में देश की राजनीति की ऐसी शख्यियत हैं जिनके बयानों और बातों पर लोग गंभीरता कम ही दिखाते हैं। राहुल गांधी की जिस तरह की छवि बन गई है और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां सवाल उठता है आखिर ऐसा होता ही क्यों है?

कांग्रेस पार्टी की मानें तो  राहुल गांधी के बयान को विवादित बनाने और उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करवाने में हमेशा  विपक्षी पार्टियों की भूमिका अधिक होती है। अपने एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा भी था कि इसके पीछ पूरी तरह है भारतीय जनता पार्टी का हाथ है और इस मकसद में भाजपा सफल भी हो जाती है। 

राहुल गांधी की बुराइयों पर बहुत हंस लिए, अब उनकी अच्छाइयां भी जान लीजिए

लेकिन कांग्रेस की इस विचार से राजनीतिक जानकारों की राय पूरी तरह से अलग है। वह कांग्रेस के इस तर्क से शायद इत्तेफाक भी नहीं रखते हैं। इस मामले में एक वरिष्ठ राजनीतिक जानकार शिवाजी सरकार ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि राहुल खुद ही ऐसा बयान दे देते हैं जो विवाद पैदा करता है। राहुल गांधी खुद ही विपक्ष को ऐसा मौका देते हैं कि वह उनका फायदा उठा सके। 

आइए देखें राहुल गांधी के कुछ ऐसे बयान, जिससे वह विवादों में आए...

1- अभी हाल में राहुल गांधी अपने कोका कोला वाले बयान को लेकर ट्रोल हुए थे। उन्होंने कहा था कि कोका कोला का मालिक शिकंजी बेचा करता था। लेकिन कोका कोला के मालिक जॉन पिम्बर्टन मॉर्फिन के अडिक्ट थे। कोका प्लांट के रस, कोला नट्स और कार्बोनेटेड वॉटर को मिलाकर एक ड्रिंक बनाया जो कोका कोला है।

2- राहुल ने कहा था 'क्या आपने कभी संघ में महिलाओं को देखा है? राहुल ने कहा कि आरएसएस की सोच पर ही भाजपा काम करती है। आरएसएस की नजर में जब तक महिलाएं चुप रहें कुछ न बोलें, तब तक ठीक हैं, जैसे ही महिलाओं ने मुंह खोला कि वो चुप कराने में जुट जाते हैं। राहुल ने पूछा कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं ? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में ? मैंने तो नहीं देखा। राहुल के इस बयान के बाद लगातार उनसे सफाई देने की मांग तक की जाने लगी।

बर्थडे स्पेशल: राहुल गांधी को खाने में है मोमोज पसंद, पढ़ते हैं विवेकानंद की किताबें, पढ़िए कुछ अनसुनी बातें

3- राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि आलू के मशीन में बारे में बात करते हुए कहा था-, 'ऐसी मशीन लगाऊंगा, कि एक साइड से आलू डालेंगे और दूसरे साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो उस साइड से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा कि आप समझ नहीं पाओगे कि क्या करें।' 

4- राहुल गांधी ने 2013 में कहा था - गरीबी सिर्फ एक मानसिक स्थिति यानी दिमागी हालत है और इसका खाना खाने, रुपये और भौतिक चीजों से कोई वास्ता नहीं है।

5- सजायाफ्ता सांसदों और विधायकों की सदस्यता बरकरार रखने के लिए लाए गए विवादित अध्यादेश पर राहुल गांधी अपने पार्टी के खिलाफ ही बयान दे डाला था। उन्होंने कहा था-मेरी पार्टी और सरकार से इतर मेरी निजी राय है कि अध्यादेश पूरी तरह से बकवास है और इसकी कॉपी को फाड़ कर फेंक देना चाहिए।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :राहुल गाँधीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील