लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2019: जानिए 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस?

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2019 12:52 IST

Hindi Diwas 2019: बताया जाता है कि जब भारत देश आजाद हुआ तो देश के सामने भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा था, जिसके समाधान के लिए विचार-विमर्श चल रहा था क्योंकि यह देश बहुभाषी है।

Open in App

पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन हिन्दी को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी विभागों से लेकर विश्वविद्यालयों और स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 14 सितंबर को क्यों हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है और इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

बताया जाता है कि जब भारत देश आजाद हुआ तो देश के सामने भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा था, जिसके समाधान के लिए विचार-विमर्श चल रहा था क्योंकि यह देश बहुभाषी है और यहां सैकड़ों भाषाएं व बोलियां बोली जाती है। आखिरकार, निर्णय लिया गया कि हिंदी और अंग्रेजी नए राष्ट्र की भाषा होगी। 

इसके बाद संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। इसके बाद 14 सितंबर 1949 में हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी इस पर सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। 

बता दें, 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन में भाग लिया था और हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने हिन्दी को मातृभाषा बताया था। 

बताया जाता है कि हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसका इस्तेमाल करीब 60 करोड़ लोग करते हैं और विश्व के 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील