लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार की नाक के नीचे गुजरात ड्रग तस्करों का पसंदीदा जगह क्यों बना: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कांग्रेस ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन बरामद किये जाने को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश का गौरव गुजरात इस सरकार की नाक के नीचे ड्रग तस्करों की पसंसदीदा क्यों जगह क्यों बन गया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपये है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले सप्ताह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे अधिक मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया। 3,000 किलोग्राम हेरोइन अफगानिस्तान से भारत में भेजी गई थी। ये बहुत ज्यादा गंभीर मामला बनता है। यह भारत के नौजवानों को बर्बाद करने की साजिश है। यही नहीं, इससे मिले पैसे का उपयोग करके भारत में ही आतंकी गतिविधियों का वित्तपोषण भी किया जाता है।’’

कांग्रेस नेता के मुताबिक, ‘‘सबको पता है कि इस बंदरगाह का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर क्या कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थों यानी ड्रग्स की तस्करी करने वालों का सबसे प्रिय रास्ता वह गुजरात हो गया है, जो देश का गौरव है? पिछले 18 महीने में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कोई पूर्णकालिक महानिदेशक क्यों नहीं बनाया गया?’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुंबई में फिल्म से जुड़े किसी व्यक्ति के पास दो ग्राम ड्रग्स मिल जाए तो देश के सभी मुद्दों को दरकिनार कर मीडिया में बहस होती है, लेकिन 3000 किलोग्राम ड्रग्स को लेकर खामोशी है।’’

खेड़ा ने सवाल किया, ‘‘आखिर क्या कारण है कि प्रधानमंत्री, जो कि गुजरात से आते हैं, वो भी चुप हैं? गृहमंत्री जो कि गुजरात से आते हैं, वो भी चुप हैं? आला अधिकारी भी चुप क्यों हैं?’’

उन्होंने दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर तस्करी का काम किसी गिरोह के जरिये ही सकता है, लेकिन सरकार ऐसे गिरोह के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं कर पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?