लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में क्यों गए?, कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने 4 शिक्षक को भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 10:34 IST

बीईओ ने नोटिस में कहा, ‘‘यह पाया गया है कि आपने सात अक्टूबर, 2025 और 13 अक्टूबर, 2025 को बीदर जिले के औराद (बी) तालुका में आयोजित आरएसएस पथ संचलन में भाग लिया था। इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआपको किसी भी राजनीतिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं है। आरएसएस पथ संचलन में भाग लेकर आपने सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन किया है।

बीदरः कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन में भाग लेने वाले चार शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बीदर जिले के औराद के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। बीईओ ने नोटिस में कहा, ‘‘यह पाया गया है कि आपने सात अक्टूबर, 2025 और 13 अक्टूबर, 2025 को बीदर जिले के औराद (बी) तालुका में आयोजित आरएसएस पथ संचलन में भाग लिया था। इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई हैं।’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘चूंकि आप एक सरकारी कर्मचारी हैं, इसलिए आपको किसी भी राजनीतिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं है। आरएसएस पथ संचलन में भाग लेकर आपने सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन किया है।’’

बीईओ ने उन्हें लिखित स्पष्टीकरण देने और नोटिस प्राप्त होने के तुरंत बाद व्यक्तिगत रूप से उनके कार्यालय में उपस्थित होने को कहा। बीईओ ने कहा, ‘‘यदि आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो कर्नाटक सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1957 के प्रावधानों के तहत एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :आरएसएसBJPकांग्रेसकर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो