लाइव न्यूज़ :

Parliament Session 2024: 'क्यों बैठे-बैठे टिप्पणी कर रहे हो?', एक बार फिर ओम बिरला के निशाने पर आ गए दीपेंद्र हुड्डा

By आकाश चौरसिया | Updated: July 29, 2024 15:33 IST

Parliament Session 2024: चालू मानसून सत्र में आज एक बार फिर से ओम बिरला ने रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को डांट दिया। इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ने सांसद से कह दिया कि आप बैठे-बैठे क्यों टिप्पणी करते रहते हो।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर ओम बिरला और दीपेंद्र हुड्डा के बीच दिखी जुबानी जंगजब लोकसभा स्पीकर ने डांटा, तो रोहतक सांसद ने कुछ इस तरह कियाहालांकि, इस बीच राहुल गांधी के भाषण पर विपक्ष ने जमकर काटा हंगामा

Parliament Session 2024: संसद के सदन में आज राहुल गांधी सत्तापक्ष पर निशाना साध रहे थे और बता रहे थे कि इंडिया अलायंस जल्द जाति-जनगणना को पास करके दिखाएगा। इस बीच लोकसभा में हंगामा खड़ा हो गया और फिर रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बोल पड़े कि इन्हें क्या दिक्कत है। बस फिर क्या था, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कानों में उनकी बात चली गई और उन्होंने डांटते हुए कह दिया कि बैठे-बैठे टिप्पणी क्यों करते हो।

हुआ ये कि आज सदन में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हजारों साल पहले की कहानी बता रहे हैं, जिसमें अभिमन्यू को 6 लोगों ने चक्रव्यूह ने जानबूझकर फंसाया था। उन्होंने आज के दौर यानी 21वीं सदी से जोड़ते मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कह दिया कि यहां पर भी कुछ 6 लोग है, जो देश को नियंत्रण कर रहे हैं। 

यही नहीं उन्होंने उनके नाम बताएं, जिसमें अंबानी, अडानी, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत ढोबाल का भी नाम ले लिया, फिर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस बात से सत्तापक्ष डरता है, वो है जाति-जनगणना, राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा उसे भी पास करवाएंगे।

इतने में सत्तापक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया और कांग्रेस की ओर से रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोल पड़े कि इन्हें क्या परेशानी हो रही है, क्यों चिल्ला रहे हैं ये लोग.. इतना कहना क्या था कि ये बात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कानों तक पहुंच गई। उन्होंने फिर सांसद की क्लास लगाते हुए कह दिया कि आप बैठे-बैठे क्यों टिप्पणी कर रहे हो।  

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रLok Sabha Speakerओम बिरलादीपक हुड्डाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"