लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: कौन हैं दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद, जिनके यहां आज ईडी ने छापा मारा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2023 11:33 IST

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राज कुमार आनंद के परिसरों और कुछ अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देधन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।सात करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी के लिए आयात की गलत जानकारी देने को लेकर आरोप पत्र दायर किया था। ईडी ने आनंद और कुछ अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया।

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राज कुमार आनंद के यहां छापेमारी की। यह घटनाक्रम उस दिन सामने आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में ईडी द्वारा पूछताछ की जानी है।

कौन हैं राज कुमार आनंद?

(1.) पहली बार विधायक बने। दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। फरवरी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए।

(2.) अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में आनंद के पास कई विभाग हैं। इनमें समाज कल्याण, एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार शामिल हैं।

(3.) लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार 57 वर्षीय राजनेता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के लिए अलीगढ़ में एक ताला फैक्ट्री में बाल मजदूर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर एमए की पढ़ाई पूरी की।

(4.) राजनीति में आने से पहले वह रेक्सिन चमड़ा बेचने वाले एक सफल व्यवसायी थे। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वंचित लोगों की भलाई के लिए आनंदपथ फाउंडेशन खोला।

(5.) 2011 में आनंद अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) आंदोलन में शामिल हो गए, जिसमें अरविंद केजरीवाल एक प्रमुख व्यक्ति थे। अंततः वह केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP में शामिल हो गए।

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के परिसरों पर छापा मारा

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित मंत्री के परिसरों समेत एक दर्जन स्थानों पर सुबह साढ़े सात बजे से छापेमारी की कार्रवाई जारी है। छापा मार रहे निदेशालय के दलों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम भी है। आनंद के खिलाफ जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन के अलावा सात करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी के लिए आयात की गलत जानकारी देने को लेकर आरोप पत्र दायर किया था। यह जांच इसी आरोप पत्र से जुड़ी है।

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने हाल में डीआरआई अभियोजन की शिकायत पर संज्ञान लिया था जिसके बाद ईडी ने आनंद और कुछ अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया। आनंद (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक कल्याण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर से विधायक हैं।

केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे: आप सूत्रों ने कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे जहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोडशो में हिस्सा लेंगे। वह कुछ देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।’’

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। उन्हें बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होना था। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ईडी को पत्र लिखकर जांच एजेंसी से उन्हें पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस वापस लेने की मांग की।

दावा किया कि यह ‘‘अवैध और राजनीति से प्रेरित’’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय (सीएमओ) ने ईडी के नोटिस के जवाब में कहा कि केजरीवाल ने इसे ‘‘अवैध और राजनीति से प्रेरित’’ तथा चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने के इरादे से किया गया प्रयास बताया है। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि यह नोटिस उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर भेजा गया है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyदिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव