लाइव न्यूज़ :

आज देश के युवाओं के प्रेरणा हैं दीपक रावत, लेकिन खुद नहीं बनना चाहते थे आईएएस ऑफिसर, जानें क्यों

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 10, 2021 20:06 IST

आईएएस दीपक रावत बचपन में एक कबाड़ी वाला बनना चाहते थे । बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईएएस की परीक्षा में भाग लिया और अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की ।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस दीपक रावत बचपन में बनना चाहते थे कबाड़ी वालादीपक ने कहा - वह लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहते है चौथे प्रयास में 12 वीं रैंक हासिल कर बने उत्तराखंड कैडर के आईएएस

मुंबई : प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक बेहतर मुकाम हासिल करना चाहता है । हर कोई चाहता है कि वह देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) को क्लियर कर आईएएस , आईपीएस बने । लाखों उम्मीदवारों मे से केवल कुछ का ही सपना सच हो पाता है  । ऐसे ही एक आईएएस दीपक रावत जो बचपन में कबाड़ी वाला बनने की इच्छा रखते थे । आइए जानते हैं फिर आखिर उन्होंने कैसे आईएएस बनने की राह चुनी और इसमें सफलता हासिल की ।

कैसे हुआ यूपीएससी में सिलेक्शन 

 दीपक नहीं जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की । दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद भी वे अपने दो प्रयासों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए थे । उसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास करने का निर्णय लिया और उनकी मेहनत रंग लाई । उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली । 

लेकिन अपने तीसरे प्रयास में दीपक का चयन आईएएस में नहीं बल्कि आईआरएस के पद पर हुआ था लेकिन उनकी प्रबल इच्छा थी कि वह एक आईएएस बनकर समाज की सेवा करें इसीलिए उन्होंने दोबारा यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला किया । इस परीक्षा में उन्होंने 12 वीं रैंक हासिल की । लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीपक रावत उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी नियुक्त किए गए ।

युवाओं के बीच काफी फेमस है आईएएस दीपक रावत

दीपक रावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बचपन में एक कबाड़ी  वाला बनने के बारे में सोचते थे  । बचपन में मुझे नयी-नयी  चीजों के बारे में जानना अच्छा लगता था । दीपक रावत ने कहा कि आज मैं आईएस बनकर  खुश हूं । इस सर्विस की  खास बात यह है कि आप पब्लिक से जुड़ सकते हैं । उन्होंने  कहा कि मुझे पब्लिक के बीच रहकर काम करना अच्छा लगता है । 

टॅग्स :उत्तराखण्डसफलता
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए