लाइव न्यूज़ :

किसान महापंचायत पर बोले अशोक गहलोत, समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:13 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। गहलोत ने टि्टवर पर कहा, ‘‘ राजग सरकार की किसानों के प्रति सोच जगजाहिर है।

समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।’’उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार पहले 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा एवं अब किसानों को विश्वास में लिए बिना किसान विरोधी कृषि कानून थोपकर खेती को बड़े व्यापारियों के हवाले करने के प्रयास को किसान पूरी तरह पहचान चुके हैं।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भारी भीड़ दिखाती है कि उत्तर प्रदेश और देश का किसान भाजपा से त्रस्त हो चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान में कल आए पंचायतीराज के नतीजों से साफ हो गया है कि किसानों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है और वो भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatट्विटरमुजफ्फरपुरमोदी सरकारअशोक गहलोतकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी