लाइव न्यूज़ :

बिहार में हटाए गए अतिथि शिक्षकों ने मांगी नौकरी तो पटना में पुलिस ने किया लाठियों से स्वागत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2024 18:59 IST

पटना जू के गेट नंबर एक के पास अतिथि शिक्षकों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया और सभी को खदेड़ दिया।

Open in App

पटना: बिहार में छह साल के बाद नौकरी छूटने से रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होने के बाद अतिथि शिक्षक सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे। लेकिन मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर भगा दिया। पटना जू के गेट नंबर एक के पास अतिथि शिक्षकों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया और सभी को खदेड़ दिया।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने लगभग 6 सालों तक +2 विद्यालय में सेवा दी, लेकिन अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बिना कोई बात सुने सीधे लाठियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह कह दिया कि अब उन्हें हमारी सेवा की जरुरत नहीं हैं। इस दौरान यह भी नहीं सोचा गया कि काम से हटाए जाने के बाद हम लोगों का क्या होगा? 

इन अतिथि शिक्षकों ने बताया कि नौकरी से हटाए जाने के बाद हम लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए हम लोग अपनी नौकरी वापस मांगने के लिए आए हैं। बता दें कि शिक्षकों की नियमित नियुक्ति में इन अतिथि शिक्षकों को हर साल के अनुभव के आधार पर पांच अंक का ग्रेस देने का आदेश पटना हाईकोर्ट ने दिये हैं। जिसमें छह साल तक काम करनेवाले शिक्षकों को तीस अंक का लाभ होगा।

टॅग्स :पटनाबिहारटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप