लाइव न्यूज़ :

कब आऊं आपके सरकारी स्कूल देखने? असम CM हिमंत पर केजरीवाल का पलटवार, जानें फिर क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 14:24 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल का जवाब देते हुए असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, ‘‘असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है। हमारे 44,521 स्कूलों में 65 लाख छात्र पढ़ते हैं और आपके यहां एक हजार से कुछ ही ज्यादा स्कूल हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के बीच ट्विटर पर जारी जंग जारी है।दोनों एक दूसरे को ट्वीट कर निशाना साध रहे है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम शर्मा से यह पूछा है कि असम के स्कूल देखने वे कब आए।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके असम के समकक्ष के बीच ट्विटर पर जारी जंग शनिवार को भी जारी रही। केजरीवाल ने हिमंत विश्व शर्मा से पूछा कि बताइए असम के स्कूलों को देखने कब आना है। 

कैसे शुरू हुआ दोनों के बीच ट्विटर पर जंग 

दरअसल, डिजिटल मंच पर दोनों नेताओं के बीच बहस बुधवार को तब शुरू हुई थी जब केजरीवाल ने ट्वीट किया कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है तथा देश में और स्कूल खोलने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने असम में कुछ स्कूलों को ‘‘बंद किए जाने’’ का दावा करने वाली एक खबर साझा की थी। 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर क्या कहा

आपको बता दें कि पिछले तीन दिन से केजरीवाल और शर्मा के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग जारी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे यहां कहावत है। कोई पूछे “मैं कब आऊं” और आप कहें “कभी भी आ जाओ” इसका मतलब होता है “कभी मत आओ”। 

इस पर बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने आगे कहा मैंने आपसे पूछा “आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊं” आपने बताया ही नहीं। बताइए कब आऊं, तभी आ जाऊंगा।” 

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट शर्मा द्वारा शुक्रवार को दिए गए बयान के बाद किया है। इससे पहले शर्मा ने सिलसिलेवार ट्वीट करके दिल्ली और असम के बीच अंतर बताया था और केजरीवाल का मजाक उड़ाया था। 

हिमंत विश्व शर्मा ने क्या ट्वीट किया था

शर्मा का ट्वीट था, ‘‘प्रिय केजरीवाल जी, आपकी अज्ञानता दुखी करने वाली है। मैं आपकी मदद करता हूं। असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है। हमारे 44,521 स्कूलों में 65 लाख छात्र पढ़ते हैं और आपके यहां एक हजार से कुछ ही ज्यादा स्कूल हैं। हमारे यहां दो लाख से अधिक समर्पित शिक्षकों की फौज है और 1.18 लाख मध्याह्न भोजन के कर्मचारी हैं।’’ 

एक अन्य ट्वीट में शर्मा ने कहा था, ‘‘और सुनिए जब आप असम में होंगे तो मैं आपको हमारे मेडिकल कॉलेजों में ले जाऊंगा जो आपके मोहल्ला क्लीनिक से एक हजार गुना बेहतर हैं। आप हमारे प्रतिभाशाली सरकारी स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से भी मुलाकात करियेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हां, आप देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालNew Delhichildमिड डे मीलअसमट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो