लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा, आप किस तरह का प्रदूषण नियंत्रण कर रहे हैं?

By भाषा | Updated: October 11, 2018 04:59 IST

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने सरकार द्वारा सौंपी गई स्थिति रिपोर्ट पर गौर करने के बाद केन्द्र से यह सवाल पूछा। 

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (10 अक्टूबर) को केन्द्र से सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि दिल्ली के ज्यादातर प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) केन्द्र या तो काम नहीं कर रहे हैं या बंद होने वाले हैं। न्यायालय ने केन्द्र से पूछा, ‘‘आप किस तरह का प्रदूषण नियंत्रण कर रहे हैं?’’ 

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने सरकार द्वारा सौंपी गई स्थिति रिपोर्ट पर गौर करने के बाद केन्द्र से यह सवाल पूछा। 

केन्द्र की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल (एएसजी) ए एन एस नादकर्णी ने अदालत से कहा कि विस्तृत कार्य योजना पर बैठकें हुई हैं। इस कार्ययोजना का उद्देश्य दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटना है।

पीठ ने एएसजी से पूछा, ‘‘इन सब का क्या उपयोग है? दिल्ली में कितने प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र हैं?’’ 

एएसजी ने कहा कि यहां करीब 200 पीयूसी केन्द्र हैं। इस पर पीठ ने सवाल किया, ‘‘200 में से करीब 170 पीयूसी केन्द्र काम नहीं कर रहे हैं। आप किस तरह का प्रदूषण नियंत्रण कर रहे हैं?’’ पीठ ने कहा कि इस विषय पर जनवरी में आगे की सुनवाई की जाएगी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"