लाइव न्यूज़ :

क्या है बापू टावर?, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, क्यों खास, देखिए तस्वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2025 15:53 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर के भूतल, तीसरा तल एवं पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से प्रदर्शों के बारे में जानकारी दी।बापू टावर बहुत ही भव्य बना है, यह लोगों के लिये दर्शनीय है।आदर्शों को नई पीढ़ी को जानने और समझने में सहूलियत होगी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे माले पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल तल पर बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल को भी देखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर के भूतल, तीसरा तल एवं पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया।

नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों और निर्मित 5 रैम्पों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने गांधी जी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां, म्यूरल, कटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से प्रदर्शों के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने के लिए कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें और अन्य संरचनाओं की जानकारी ली। बापू टावर के प्रदर्शों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू टावर बहुत ही भव्य बना है, यह लोगों के लिये दर्शनीय है।

बापू टावर में आकर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी को जानने और समझने में सहूलियत होगी। यहां बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव और बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया गया है ताकि आम लोग यहां आकर उसे देख और समझ सकें।

इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है. इसको इसी तरह मेंटेन रखें। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भ्रमण पर आये स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सब बापू टावर को देखिये, यह बहुत अच्छा बना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी से जुड़े कार्यों और गतिविधियों को देखिये और समझिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?