लाइव न्यूज़ :

भाजपा सत्ता में आई तो पश्चिम बंगाल गंगा में डूब जायेगा : टीएमसी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:31 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में केन्द्र सरकार की सभी परियोजाएं खोखली तथा विफल साबित हुई हैं, ऐसे में यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो राज्य गंगा में डूब जाएगा।

टीएमसी के राज्य सभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने भाजपा के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि अगर वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो राज्य को 'सोनार बांग्ला' (स्वर्णिम बंगाल) में तब्दील कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने शायद ही कोई वादा पूरा किया हो।

रॉय ने कहा, ''यदि यह पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो बंगाल निश्चित रूप से गंगा में डूब जाएगा क्योंकि केन्द्र सरकार के सभी कार्यक्रम तथा परियोजनाएं बुरी तरह नाकाम साबित हुई हैं और उनका कोई फायदा नहीं हुआ।''

टीएमसी सांसद ने नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में कालाधन देश में वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था।

उन्होंने कहा, ''उन वादों का क्या हुआ? जीडीपी वृद्धि दर में लगातार गिरावट आई। बेरोजगारी बढ़ी और एटीएम से अपने पैसे निकालते वक्त 100 से अधिक लोगों की जान चली गई।''

रॉय ने कहा कि यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालने की बात जुमला थी।

उन्होंने कहा, ''इसी प्रकार, मोदी सरकार के सभी वादे जुमला साबित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर