लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर ममता बनर्जी के खिलाफ की ‘अपमानजनक टिप्पणी’, धरा गया आरोपी

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:19 IST

पुलिस अधीक्षक तथागत बासु ने कहा, ‘‘सिंगूर पुलिस थाने में चंदन भट्टाचार्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज होने के बाद हमने उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता के अनुसार, हुगली जिले में सिंगूर निवासी भट्टाचार्य ने काली पूजा वाले दिन फेसबुक पर ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ की थी। यह घटना तब सामने आयी है जब इस महीने की शुरुआत में साइबर अपराध कानून के कथित उल्लंघन को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से कांग्रेस नेता सन्मय बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शांतनु बनर्जी द्वारा दर्ज करायी शिकायत के आधार पर मंगलवार रात को चंदन भट्टाचार्य को पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक तथागत बासु ने कहा, ‘‘सिंगूर पुलिस थाने में चंदन भट्टाचार्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज होने के बाद हमने उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।’’

शिकायतकर्ता के अनुसार, हुगली जिले में सिंगूर निवासी भट्टाचार्य ने काली पूजा वाले दिन फेसबुक पर ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चंदन भट्टाचार्य ने 28 अक्टूबर को टिप्पणी की थी। उस दिन पार्टी कार्यकर्ता उसके आवास का पता नहीं लगा सके। हालांकि अगले दिन उन्होंने पता लगा कि वह सिंगूर में रहता है। इसके बाद मैंने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।’’

यह घटना तब सामने आयी है जब इस महीने की शुरुआत में साइबर अपराध कानून के कथित उल्लंघन को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से कांग्रेस नेता सन्मय बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने टीएमसी सरकार की आलोचना वाले पोस्ट प्रसारित करने के लिए बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया।

मई में भाजपा युवा मोर्चा नेता प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी की छेड़छाड़ वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए हावड़ा जिले में गिरफ्तार किया था। उच्चतम न्यायालय ने उसे जमानत देते हुए पोस्ट के लिए मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीफेसबुकटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?