लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा को तृणमूल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा मिले डाक मत, राज्य सरकार के कर्मचारियों की ममता ने की थी आलोचना

By भाषा | Updated: May 25, 2019 03:46 IST

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम-2019: प्रदेश भाजपा के नेता कालीचरण शॉ ने कहा कि यह अपेक्षा के अनुरूप है। राज्य में सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा को वोट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को डाक मतपत्रों के माध्यम से 73,541 मत मिले जबकि तृणमूल को केवल 25,793 वोट मिले।ममता ने सितंबर 2017 में राज्य सरकार के कर्मचारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारियों की आलोचना की थी। 

 पश्चिम बंगाल में भाजपा को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की अपेक्षा तीन गुना डाक मत मिले हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों ने तृणमूल की तुलना में भाजपा को तरजीह दिया है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी तुलना भौंकने वालों से की थी।

चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी और राज्य सरकार के कर्मचारी अपने मत डाक मतपत्रों से देते हैं।   भाजपा को डाक मतपत्रों के माध्यम से 73,541 मत मिले जबकि तृणमूल को केवल 25,793 वोट मिले। वाम मोर्चे को लगभग 7,377 मत मिले वहीं कांग्रेस को लगभग 5,770 मत मिले। नोटा के पक्ष में 5,143 मत पड़े।

प्रदेश भाजपा के नेता कालीचरण शॉ ने कहा कि यह अपेक्षा के अनुरूप है। राज्य में सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा को वोट दिया है। राज्य सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते के मुद्दे पर लंबे समय से परेशान हैं। ममता ने सितंबर 2017 में राज्य सरकार के कर्मचारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारियों की आलोचना की थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावटीएमसीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर