लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा घोषित, 99.5 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:42 IST

Open in App

कोलकाता, छह अगस्त पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) के शुक्रवार को घोषित परिणाम में राज्य और बाहर के 65,170 परीक्षार्थियों में से लगभग 99.5 प्रतिशत ने सफलता हासिल की।

सफल परीक्षार्थी राज्य के संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

डब्ल्यूबीजेईई बोर्ड के अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने बताया कि 64,850 सफल परीक्षार्थियों की 115 सरकारी या निजी संस्थानों में दाखिले के लिये काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू होगी और 11 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सफल परीक्षार्थियों में 74 फीसदी लड़के और 26 फीसदी लड़कियां हैं।

साहा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुल मिलाकर 92,695 परीक्षार्थियों ने डब्ल्यूबीजेईई के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 71 प्रतिशत (65,170) ने परीक्षा दी थी। राज्य में इस साल पहली बार कोई ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।।

उन्होंने कहा कि सफल परीक्षार्थियों में 23 फीसदी पश्चिम बंगाल से बाहर के हैं।

रहारा रामकृष्ण मिशन बाल गृह उच्चतर विद्यालय के पांचजन्य डे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बांकुड़ा जिला स्कूल के सौम्यजीत दत्ता दूसरे स्थान पर रहे। साहा ने बताया कि शांतिपुर म्युनिसिपल हाई स्कूल के ब्रैतिन मंडल ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया।

वे स्कूल जहां से शीर्ष तीन छात्र आए हैं, वे पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीसीएचएसई) के अंतर्गत आते हैं।

साहा ने कहा कि डब्ल्यूबीजेईई के 34,217 सफल परीक्षार्थी डब्ल्यूबीसीएचएसई के हैं जबकि बाकी अन्य बोर्ड के थे।

परीक्षा 17 जुलाई को राज्य भर के 274 केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?