लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: ममता सरकार ने 'द केरल स्टोरी' को बैन किया, सीएम ने कहा- राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2023 18:17 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा, "यह (फिल्म पर प्रतिबंध) नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।" 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता ने कहा- नफरत, हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है फिल्म को बैन कियापश्चिम बंगाल के अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग को तमिलनाडु में भी रद्द कर दिया गया है।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इससे विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो रहा है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य ने विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सीएम ममता ने कहा, "यह (फिल्म पर प्रतिबंध) नफरत, हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।" 

पश्चिम बंगाल के अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग को तमिलनाडु में भी रद्द कर दिया गया है। दक्षिणी राज्य के मल्टीप्लेक्सों ने भी कानून और व्यवस्था के मुद्दों और खराब सार्वजनिक प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए रविवार से विवादास्पद फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द कर दी है।

वहीं फिल्म के बैन के फैसले को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, उनका (विपक्ष का) चेहरा बेनकाब हो रहा है, वे तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। फिल्म (द केरल स्टोरी) पर प्रतिबंध लगाकर पश्चिम बंगाल अन्याय कर रहा है। हाल ही में, बंगाल में एक लड़की का बलात्कार और हत्या कर दी गई थी ... आप (ममता बनर्जी) ऐसे आतंकवादियों के लिए खड़े होकर क्या प्राप्त कर रही हैं।"  

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मई को इस फिल्म को आतंकी साजिशों को सामने लाने का श्रेय दिया था और इसका इस्तेमाल चुनावी कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला करने के लिए किया था। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

टॅग्स :द केरल स्टोरीपश्चिम बंगालममता बनर्जीTamil Naduअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप