लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रैंगिंग विवाद में फंसे जादवपुर यूनिवर्सिटी को दिया कार्यवाहक कुलपति

By भाषा | Updated: August 20, 2023 10:17 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुद्धदेव साव को जादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुद्धदेव साव बने जादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार रात में जारी किया नियुक्ति पत्र जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र स्वर्णोदीप कुंडू की 9 अगस्त को छात्रावास में संदिग्ध मौत हो गई थी

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार रात बुद्धदेव साव को जादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार बुद्धदेव साव जादवपुर यूनिवर्सिटी के गणित विभाग में प्रोफेसर हैं।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस, जो जादवपुर विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। उन्होंने राजभवन से आदेस जारी किया है कि वो तत्काल प्रभाव से अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए जादवपुर यूनिवर्सिटी के गणित विभाग में प्रोफेसर बुद्धदेव साव को कुलपति के कर्तव्यों का पालन करने के लिए अधिकृत करते हैं।

दरअसल बीते जून से जादवपुर विश्वविद्यालय बिना पूर्णकालिक कुलपति के चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते चार अगस्त को कार्यवाहक कुलपति प्रो. अमिताभ दत्ता ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के कहने पर पद से इस्तीफा दे दिया था। जादवपुर यूनिवर्सिटी में इस वक्त कथित तौर पर रैगिंग के कारण हुई छात्र स्वर्णोदीप कुंडू की मौत के कारण भारी विवाद चल रहा है।

स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र स्वर्णोदीप कुंडू की बीते 9 अगस्त को विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्र कुंडू के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि वह रैगिंग का शिकार था।

खबरों के अनुसार जादवपुर यूनिवर्सिटी में आखिरी पूर्णकालिक कुलपति सुरंजन दास थे। जिन्होंने नौ वर्षों के कार्यकाल के बाद 31 मई को राज्यपाल के कहने पर सुरंजन दत्ता ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राज्यपाल बोस ने विश्वविद्यालय के प्रो-वीसी अमिताभ दत्ता को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया, लेकिन उन्होंने भी राज्यपाल के कहने पर 4 अगस्त को पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?