लाइव न्यूज़ :

टीएमसी की दमदार जीत पर ममता बनर्जी ने कहा- गर्व है बंगाल ने देश को बचा लिया

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 20:22 IST

ममता बनर्जी ने टीएमसी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 महामारी से जूझने की होगी। ममता बनर्जी ने साथ ही बीजेपी पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे गर्व है बंगाल ने आखिरकार देश को बचा लिया, टीएमसी के शानदार प्रदर्शन पर ममता बनर्जी ने कहाममता बनर्जी ने कहा- नंदीग्राम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं, हमने राज्य में चुनाव जीत लिया हैबीजेपी चुनाव हार गई है, उन्होंने गंदी राजनीति खेली, हमें चुनाव आयोग का डर दिखाया गया: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत पर ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि बंगाल ने देश को बचा लिया। ममता बनर्जी ने साथ ही कहा कि अब उनका ध्यान तत्काल पूरी तरह से कोविड-19 के खिलाफ काम करने पर है।

ममता बनर्जी शाम 6 बजे के बाद मीडिया के सामने आईं और राज्य में टीएमसी के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, 'बीजेपी चुनाव हार गई है। उन्होंने गंदी राजनीति खेली। हमें चुनाव आयोग का डर दिखाया गया।'

'खेला होबे'...हुआ और हम जीत गए: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि 'खेला होबे' की उनकी बात सही साबित हुई पार्टी चुनाव जीत गई। ममता ने कहा, 'मैं सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे कोविड महामारी के बीच जीत के इस जश्न को नहीं मनाएं।'

साथ ही ममता ने केंद्र सरकार से सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी गुजारिश की है। ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण शपथग्रहण समारोह सादा और बेहद छोटा होगा। ममता ने साथ ही कहा कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद कोलकाता में बड़ी विजय रैली आयोजित की जाएगी।

नंदीग्राम का फैसला स्वीकार है: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने साथ ही कहा कि उन्हें नंदीग्राम के लोगों का फैसला स्वीकार है। ममता ने कहा, 'नंदीग्राम के बारे में चिंता मत कीजिए। मैंने नंदीग्राम के लिए संघर्ष किया क्योंकि मैंने एक आंदोलन किया था। मैं नंदीग्राम का फैसला स्वीकार करती हूं। हम 221 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं और बीजेपी चुनाव हार गई है।'

गौरतलब है कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी के चुनाव हारने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। उनके पहले इस सीट से भाजपा प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ जीत हासिल करने की रिपोर्ट्स आई थी। ऐसे में उलझन की स्थिति अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है। टीएमसी का दावा है कि ममता की हार नहीं हुई है।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी