लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने कूच बिहार में नेताओं के जाने पर रोक लगाई, पांचवें चरण का प्रचार भी 72 घंटे पहले होगा खत्म

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2021 22:01 IST

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की घटना के बाद जिले में किसी भी राजनेता की एंट्री पर रोक लगा दी है। ये रोक 72 घंटे तक लागू रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कूच बिहार जिले में किसी भी नेता के जाने पर 72 घंटे के लिए रोक लगाईपांचवें चरण के लिए प्रचार भी 72 घंटे पहले खत्म करने का आदेश, 17 तारीख को है पांचवें चरण की वोटिंगकूच बिहार में शनिवार को सीआईएसएफ जवानों की ओर से गोलीबार में चार लोगों की मौत हुई है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान शनिवार को खत्म हो गया। हालांकि कूच बिहार की घटना ने चुनाव के बीच राज्य में सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए अगले 72 घंटे के लिए कूच बिहार में किसी भी राजनेता की एंट्री पर लोग लगा दी है। 

साथ ही चुनाव आयोग ने एक और अहम आदेश दिया है। इसके तहत आयोग ने पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार को 72 घंटे पहले समाप्त करने का आदेश दिया है। आम तौर पर किसी भी चुनाव वाले क्षेत्र में नियमों के अनुसार 48 घंटे पहले प्रचार खत्म किया जाता है। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को होना है।

बहरहाल, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कूच बिहार जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को दूर करने के लिए नेताओं को जाने पर रोक लगाई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर एक बार फिर टीएमसी अपना विरोध जता सकती है।

चुनाव आयोग का ये आदेश तब आया है जब ममता बनर्जी ने आज ही वहां जाने की बात कही थी। साथ ही ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि पूरे राज्य में रविवार को इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 

बता दें कि कूच बिहार में शनिवार को मतदान के दौरान विवाद बाद सीआईएसएफ की ओर से की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी में हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी। 

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने आत्मरक्षा की दलील पर संदेह जताते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार इस घटना की सीआईडी जांच कराएगी। बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बलों के दावे के पक्ष में कोई भी वीडियो फुटेज या अन्य कोई सबूत नहीं है।

ममता बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा भी मांगा है। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग एवं केंद्रीय बलों के कामकाज में अमित शाह के हस्तक्षेप से ऐसी घटना हुई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावचुनाव आयोगविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी