लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के आंदोलन का बिहार में भी असर, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर, मरीज बेहाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 18:36 IST

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की सूचना देते हुए पीएमसीएच में जेडीए के अध्यक्ष डॉक्टर शंकर भारती ने बताया कि हड़ताल की स्थिति में आईसीयू और इमजेंसी को छोड़ कर कहीं काम नहीं किया जायेगा. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सभी विभागों के ओपीडी सेवा पर सीधा असर पड़ने लगा है.

Open in App

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना से आक्रोशित और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख से आहत वहां के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. अब इनके समर्थन में बिहार के जूनियर डॉक्टर्स भी उतर आए हैं और वे भी हड़ताल पर चले गए हैं. आज जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. बिहार के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर चले गये हैं. 

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की सूचना देते हुए पीएमसीएच में जेडीए के अध्यक्ष डॉक्टर शंकर भारती ने बताया कि हड़ताल की स्थिति में आईसीयू और इमजेंसी को छोड़ कर कहीं काम नहीं किया जायेगा. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सभी विभागों के ओपीडी सेवा पर सीधा असर पड़ने लगा है. बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवा ठप कर दी गई है. हालांकि इमरजेंसी और आईसीयू को स्ट्राइक से बाहर रखा गया है.

इस हड़ताल में पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच, गया के एएनएमसीएच, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच, दरभंगा के डीएमसीएच समेत सभी 9 मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल का असर दिख रहा है. यहां बता दें कि बिहार में अब तक चमकी बुखार से 72 बच्चों की मौत भी हो चुकी है और एईएस का कहर लगातार जारी है. वहीं, इलाज के लिए दूरदराज से आनेवाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों के इलाज के लिए परिजन भटक रहे हैं.

वहीं, कई जिलों में आईएमए के आह्वान पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है. अस्पताल में चिकित्सकों के काम नहीं करने से निजी अस्पतालों की ओर मरीज को लेकर परिजन रवाना हो रहे हैं. वहीं, कई निजी नर्सिंग होम भी बंद हैं. 

टॅग्स :बिहारपश्चिम बंगालडॉक्टरों की हड़तालडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?