लाइव न्यूज़ :

'INDIA' गठबंधन की सहयोगी तृणमूल पर कांग्रेस का हमला, अधीर रंजन चौधरी बोले- बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2023 13:32 IST

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा हैअधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई हैकहा- बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक तरफ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है तो दूसरी तरफ एक दूसरे पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे। पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर जारी बहस के बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और मालदा की घटना से यही पता चलता है। सिर्फ मालदा ही नहीं बल्कि बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध दुखद है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

बता दें कि बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को पीटने और अर्धनग्न कर घुमाने का मामला सामने आया था। चोरी का आरोप लगाने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने दो महिलाओं को कथित तौर पर पीटा और अर्धनग्न कर घुमाया था। महिलाओं को प्रताणित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी ममता सरकार के खिलाफ उतर आई है।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान भी बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं जिसे लेकर राज्य सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। हाल ही में बीजेपी ने आरोप लगाया कि उसकी एक महिला नेत्री को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र तक कर दिया था। 

बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना सामने आने के बाद से ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हैं। वहीं बीजेपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर हमलावर है। लेकिन "इंडिया" गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी ममता सरकार पर कांग्रेस के ताजा रूख से गठबंधन में असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीपश्चिम बंगालकांग्रेसTrinamool Congressइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह