लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी पर दो बार हमले की कोशिश, रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: May 12, 2019 13:40 IST

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घटनाओं के संबंध में पश्चिमी मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि घोष को मामूली चोटें आईं जब महिलाओं के एक समूह ने उस वक्त उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया जब वह सुबह केशपुर इलाके में बने मतदान केंद्र में भाजपा के एक एजेंट को भीतर ले जाने का प्रयास कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रत्याशी के साथ मौजूद केंद्रीय बलों के कर्मियों की तरफ से गोली चलाए जाने की घटना में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।भाजपा प्रत्याशी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए जारी मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशी भारती घोष पर स्थानीय लोगों ने दो बार कथित तौर पर हमला किया। ये हमले उस वक्त किए गए जब भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी ने घाटल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को मतदान केंद्रों में प्रवेश का प्रयास किया। हमले की एक घटना में पथराव के दौरान उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घटनाओं के संबंध में पश्चिमी मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि घोष को मामूली चोटें आईं जब महिलाओं के एक समूह ने उस वक्त उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया जब वह सुबह केशपुर इलाके में बने मतदान केंद्र में भाजपा के एक एजेंट को भीतर ले जाने का प्रयास कर रही थीं।

इसके बाद उनके काफिले पर बम फेंके गए एवं पथराव किया गया जब ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद वह केशपुर से दोगछिया के अन्य मतदान केंद्र जाने के लिए रवाना हुईं। अधिकारियों ने बताया कि पथराव में उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी आरोप लगा कि भाजपा प्रत्याशी के साथ मौजूद केंद्रीय बलों के कर्मियों की तरफ से गोली चलाए जाने की घटना में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने इस आरोप को खारिज कर दिया। घोष ने पीटीआई-भाषा से कहा, “तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुझे रोकने का जानबूझ कर प्रयास किया गया।

उन्होंने मुझ पर हमला किया और मैं घायल हुई। यह पूरी तरह झूठ है कि मेरे सुरक्षा गार्डों ने गोली चलाई।” एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने कहा, “हमने भाजपा प्रत्याशी पर कथित हमलों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। एक बार रिपोर्ट मिलने पर हम जरूरी कदम उठाएंगे।”

मुख्य चुनाव अधिकारी ने घोष के केशपुर के पिकुर्दा में एक मतदान केंद्र के भीतर वीडियोग्राफी करते देखे जाने के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है। राज्य के मंत्री एवं टीएमसी नेता फरहाद हकीम ने दावा किया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था जब भाजपा ने हिंसा फैलाई। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार