लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर विधानसभा सीट पर अपराह्न एक बजे तक 35.97 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:24 IST

Open in App

कोलकाता, 30 सितंबर पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को अपराह्न एक बजे तक करीब 35.97 प्रतिशत मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न एक बजे तक मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट के लिए करीब 57.15 प्रतिशत और जंगीपुर सीट के लिए करीब 53.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन तीनों सीटों पर कुल 6,97,164 मतदाता हैं। मतगणना तीन अक्टूबर को की जाएगी। भवानीपुर में बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है।

टिबरेवाल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या-72 में एक मतदान केन्द्र पर मतदान प्रक्रिया को जबरन रोक दिया और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

भाजपा ने फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

हकीम ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या सड़क किनारे स्टॉल पर चाय पीने से मतदाता प्रभावित होते हैं ? भाजपा जानती है कि वह उपचुनाव हार जाएगी और अब बहाने बना रही है।’’

सत्तारूढ़ दल द्वारा मतदान केन्द्र के अंदर नकली मतदाताओं को लाने के दावों को लेकर भवानीपुर में एक मतदान केन्द्र के बाहर तृणमूल और भाजपा के समर्थकों के बीच मामूली हाथापाई हुई। मतदान केन्द्र पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई, जिसमें टिबरेवाल पर 20 कारों के काफिले के साथ घूमने और मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया। हालांकि टिबरेवाल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा ने बाद में आरोप लगाया कि उसके ‘पोलिंग एजेंटों’ को कई मतदान केन्द्रों के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा। हालांकि, हकीम ने कहा कि ऐसे दावे राजनीति से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर उसके उसके पास ‘पोलिंग एजेंट’ बनाने के लिए लोग नहीं थे, तो वे हमसे कहते। हमने उन्हें एजेंट दिए होते।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से हार गई थीं। अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल में जंगीपुर और समसेरगंज में चुनाव रद्द करना पड़ा था।

मतदान शाम छह तक जारी रहेगा। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी। मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए