लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2020 08:47 IST

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति ठीक है और हल्का बुखार है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्तीदिलीप घोष का ऑक्सीजन स्तर भी अभी सामान्य, हल्का बुखार है

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिलीप घोष की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कोलकाता में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल वे ठीक हैं और हल्का बुखार है। उनका ऑक्सीजन का स्तर भी अभी सामान्य है। दिलीप घोष की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था।

दिलीप घोष शुक्रवार को भी सक्रिय नजर आए थे। उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजकों के लिए 50 हजार रुपये के अनुदान की घोषणा राजनीतिक हित में की गई है। उन्होंने कहा कि वोट हासिल करने के लिए धर्म के इस्तेमाल के ऐसे प्रयासों से परहेज किया जाना चाहिए। 

हाल में दिलीप घोष और बीजेपी पश्चिम बंगाल में कई मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मुखर नजर आई है।  पिछले हफ्ते एक बीजेपी नेता की हत्या के बाद बीजेपी ने कोलकाता की सड़कों पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीजेपी वर्कर्स और कोलकाता पुलिस की भी भिड़ंत देखने को मिली। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर बवाल काटा था।

हाल में दिलीप घोष अपने कुछ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। पिछले महीने उन्होंने दावा किया था कि कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को जनसभाएं आयोजित करने से रोकने के लिए लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध लगा रही हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने घोष की टिप्पणियों के लिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें एक डॉक्टर से मिलने तक की सलाह दे डाली।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब