लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने नेताओं से नागरिकता विधेयक पर अभियान चलाने को कहा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:12 IST

करीमपुर, कालियागंज और खड़गपुर सदन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को प्रदर्शन खराब रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश बैठक में मौजूद थे भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दिन में सभी जिला अध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की आपात बैठक बुलायी

पश्चिम बंगाल में हालिया उपचुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने बुधवार को अपनी जिला इकाइयों से नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर घर घर तक पहुंचने का अभियान शुरू करने को कहा है।

यह निर्देश ऐसे वक्त आया है, जब केंद्रीय कैबिनेट ने मसौदा कानून को मंजूरी दे दी है और संसद में नागरिकता विधेयक पेश किया जाना है । भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दिन में सभी जिला अध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की आपात बैठक बुलायी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश बैठक में मौजूद थे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘संसद में इस विधेयक के रखे जाने और पारित होने पर इस महीने से ही हमें घर घर जाकर अभियान शुरू करने को कहा गया है।

हमें इलाके और प्रखंड में हर घर जाकर संपर्क करने और लोगों को विधेयक के बारे में बताने को कहा गया है। लोगों तक पहुंचने के लिए छोटी छोटी जनसभाएं और संगोष्ठियां वगैरह भी करेंगे।’’ करीमपुर, कालियागंज और खड़गपुर सदन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को प्रदर्शन खराब रहा है

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?