लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान जारी रहने के बीच मध्य कोलकाता में देसी बम फेंके गये

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:55 IST

Open in App

कोलकाता, 29 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण के तहत मध्य कोलकाता में मतदान जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार की सुबह इलाके के महाजाति सदन के सामने देसी बम फेंके गये। पुलिस ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि घटना शहर के मध्य में स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर हुई। घटना से लोग दहशत में हैं।

जोड़ासांको से भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित ने आरोप लगाया कि जब वह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं तब उनके वाहन पर देसी बम फेंके गये।

उन्होंने कहा, ‘‘बम मेरी कार पर फेंके गये लेकिन मैं बच गयी। मैं निश्चित रूप से सभी मतदान केंद्रों का दौरा करूंगी।’’

पुरोहित ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की और यह मतदाताओं को डराने की साजिश है।’’

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

उन्होंने कहा कि सबूत जुटाये जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गयी है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण के तहत कोलकाता में जोड़ासांको समेत सात सीटों पर मतदान जारी है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर