West Bengal Assembly Elections 2026: 2021 में 213 सीट और 2016 में 215 सीट?, मुख्यमंत्री बनर्जी बोलीं-294 में से 215 सीट जीतो और भाजपा को कम से कम पर आउट करो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 15:06 IST2025-02-27T15:02:57+5:302025-02-27T15:06:29+5:30

West Bengal Assembly Elections 2026: अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।

West Bengal Assembly Elections 2026 live cm Mamata Eyes Record-Breaking 215 Seats 213 seats in 2021 and 215 seats in 2016? total seats 294 and oust BJP at least | West Bengal Assembly Elections 2026: 2021 में 213 सीट और 2016 में 215 सीट?, मुख्यमंत्री बनर्जी बोलीं-294 में से 215 सीट जीतो और भाजपा को कम से कम पर आउट करो...

West Bengal Assembly Elections 2026

HighlightsWest Bengal Assembly Elections 2026: टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया। West Bengal Assembly Elections 2026: 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। West Bengal Assembly Elections 2026: 2024 के लोकसभा चुनाव में '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीट जीत थीं। बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।"

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है।

हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी।" ममता बनर्जी की बात का समर्थन करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "बंगाल के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई शुरू हो गई है।

हमें टीएमसी की जीत सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।" सत्तारूढ़ टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 213 सीट जीतकर आसानी से बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा ने 77 सीट पर जीत हासिल की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, टीएमसी अपने जनाधार को मजबूत बनाने और राज्य में भाजपा की चुनौती का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Web Title: West Bengal Assembly Elections 2026 live cm Mamata Eyes Record-Breaking 215 Seats 213 seats in 2021 and 215 seats in 2016? total seats 294 and oust BJP at least

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे