लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर से मिली ईवीएम मशीन, चुनाव आयोग ने अफसर को किया सस्पेंड

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2021 11:16 IST

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच एक टीएमसी नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैट मिलने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के हावड़ा में टीएमसी नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैट मशीन मिला चुनाव आयोग के अनुसार सेक्टर अफसर ईवीएम को अपने साथ लेकर रिश्तेदार के घर सोने चला गया थाअफसर का रिश्तेदार टीएमसी लीडर भी है, चुनाव आयोग ने अफसर को निलंबित कर दिया है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के जारी तीसरे चरण के मतदान के बीच ईवीएम को लेकर एक विवाद फिर गहरा गया है। टीएमसी के एक नेता के घर से एक रिजर्व ईवीएम मशीन और वीवीपैट मिलने का मामला सामने आया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस मामले के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने सेक्टर अफसर तपन सरकार को निलंबित कर दिया है। आरोप हैं कि वे ईवीएम और वीवीपैट लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में अपने रिश्तेदार के घर सोने गए थे। रिश्तेदार टीएमसी लीडर भी हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि ये रिजर्व ईवीएम मशीन थी जिसे चुनावी प्रक्रिया से अब हटा दिया गया है। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि जो भी इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया, 'हावड़ा के AC 177 उलबेरिया उत्तर में सेक्टर 17 के सेक्टर अफसर तपन सरकार रिजर्व ईवीएम के साथ अपने रिश्तेदार के घर गए थे। ये चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। इसके लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

सेक्टर अफसर के साथ दिए गए सेक्टर पुलिस को भी निलंबित किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बरामद ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल अब चुनाव में नहीं किया जाएगा।

इससे पहले पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के मतदान के बाद भी 1 अप्रैल को ईवीएम को लेकर विवाद छिड़ा था। उस समय असम के करीमगंज में एक बीजेपी उम्मीदवार की कार में ईवीएम मशीन मिलने की बात सामने आई थी। 

उस समय ईवीएम मशीन को मतदान के बाद स्ट्रॉन्गरूम ले जाया जा रहा था।  आयोग ने तब चुनाव प्रक्रिया से जुड़े 4 अफसरों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों में आज मतदान

पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान है। इसमें हावड़ा सहित 24 परगना और हुगली में वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में इस बार 8 चरणों में मतदान होने हैं।

इसके अलावा असम में तीसरे और आखिरी चरण का वोट डाला जा रहा है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वोट डाले जा रहे हैं। इन तीन राज्यों में एक चरण में मतदान है। कुल मिलाकर आज पांचों राज्यों की 475 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीनों में कैद हो जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021असम विधानसभा चुनावचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो