लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: कांग्रेस और वाम दलों में गठबंधन, कांग्रेस आलाकमान ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2020 18:35 IST

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से वाम दलों के साथ गठबंधन कर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कांग्रेस और वाम दल मिलकर लड़ेंगे।कांग्रेस ने औपचारिक रूप से चुनावों के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की।पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की

कोलकाता: अगले साल होने वाले पश्चिम बंगालविधानसभा चुनावकांग्रेस और वाम दल मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की।’’

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।’’ प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।

दमखम से चुनाव लड़ेगी पार्टी : जितिन प्रसाद

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।

प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालविधानसभा चुनावसोनिया गाँधीसीताराम येचुरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी