लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कुआं ढहा : 19 लोगों को बचाया गया, नौ शव बरामद

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:01 IST

Open in App

विदिशा (मध्य प्रदेश), 16 जुलाई मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को कुएं में गिरे एक किशोर को बचाने के प्रयास के दौरान अंदर गिरे लोगों में से शुक्रवार रात नौ बजे तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि नौ लोगों के शव बरामद हुए हैं।

गौरतलब है, पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम एक किशोर कुएं में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए कुछ लोग उसमें नीचे उतरे। इस दौरान घटना को देखने के लिए कुएं के मुंडेर (जगत) और उस पर बनी छत पर कई लोग जमा हो गए। भीड़ की वजन से कुएं का मुंडेर और छत टूट गए और उस पर खड़े लोग अंदर जा गिरे।

इसके बाद इस कुएं में एक और हादसा हो गया। बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर कुछेक बचावकर्मियों के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कुएं के भीतर गिर गया, हालांकि, उन्हें बचा लिया गया।

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार रात को घटनास्थल से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बचाव कार्य अब भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक 19 लोगों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अभी तक कुएं से नौ शव बरामद हुए हैं।’’

यह पूछने पर कि कुएं के मलबे में कितने लोगों के दबे होने की आशंका है, मंत्री ने कहा, ‘‘राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है और उसके पूरा होने तक मेरे लिए यह कहना मुश्किल होगा कि इसमें कितने और लोग दबे होंगे।’’

इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गंजबासौदा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मरे लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच और पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

चौहान ने बताया, ‘‘राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें जिला और पुलिस प्रशासन के अमले के साथ राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। आसपास की जमीन भुरभुरी होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी को देखते हुए तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही हैं। कुएं के अत्यधिक जल की निकासी के लिए चार पम्प लगाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। आगे भी जरुरत हुई तो इन परिवारों की पूरी मदद की जाएगी।’’

चौहान ने बताया कि मलबे की समस्या के कारण एसडीआरएफ की टीम का सदस्य ट्रैक्टर सहित कुएं में गिर गया था, परन्तु उन्हें बचा लिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुआं लगभग 50 फीट गहरा है और उसमें पानी का स्तर करीब 20 फुट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता