लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में सप्ताहांत कोविड कर्फ्यू हटाया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:40 IST

Open in App

जम्मू, 20 जून जम्मू-कश्मीर में राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को 20 जिलों में से आठ में सप्ताहांत कोविड कर्फ्यू हटाने की घोषणा की। साथ ही कोविड महामारी के हालात में सुधार के मद्देनजर पांबदियों में भी ढील दी है।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, कश्मीर के शोपियां, गंदेरबल और बांदीपोरा में जबकि जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और उधमुपर जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।

एसईसी ने केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय परिस्थितियों पर विचार करने के बाद जिला उपायुक्तों को भुगतान एवं गैर-भुगतान वाले पार्कों को जनता के लिए खोले जाने का निर्णय लेने की भी शक्ति प्रदान की।

मुख्य सचिव ए. के. मेहता ने अपने आदेश में कहा कि एसईसी ने एक बैठक के दौरान सप्ताह में सामने आने वाले कुल मामले (प्रति दस लाख की आबादी पर), संक्रमण की दर, भर्ती मरीजों, मृत्यु दर और टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति को ध्यान में रखकर ये निर्णय लिए हैं।

वर्तमान पाबंदियों को अगले आदेश तक विस्तार देने के लिए एसईसी के अध्यक्ष मेहता ने कोविड-19 के हालात में सुधार को देखते हुए आठ जिलों में राहत की घोषणा की।

आदेश के मुताबिक, ''इन जिलों में अब सप्ताहांत कोविड कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। हालांकि, रोजाना रात्रिकालीन कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। संबंधित जिलाधिकारी इस संबंध में आदेश जारी करेंगे।''

इसके मुताबिक, छूट वाले आठ जिलों में सभी दुकानें एवं बाजार सभी दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोले जाने की अनुमति रहेगी। कोविड बचाव नियमों का पालन करते हुए सभी निजी एवं सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता से संचालित किए जा सकेंगे। वहीं, बाकी 12 जिलों में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सप्ताहांत कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम