लाइव न्यूज़ :

Weather Updates Today: दिल्ली-NCR में आज होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने अन्य राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2025 07:47 IST

Weather Updates Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Open in App

Weather Updates Today: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं के कारण चारों तरफ तबाही का मंजर है। वहीं, मैदानों में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 24 से 26 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सिविल लाइंस, लाल किला, लाजपत नगर, नरेला, बवाना, अलीपुर और आईटीओ सहित कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इस बीच, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5°C दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 0.3°C कम था। न्यूनतम तापमान 25.7°C दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 0.8°C कम था। शहर की वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 93 दर्ज किया। 51 से 100 के बीच AQI को संतोषजनक माना जाता है, जबकि 50 तक का स्तर अच्छा माना जाता है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में संभावित भूस्खलन की चेतावनी दी है। रविवार से लेकर सप्ताह के अंत तक, विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने, बिजली गिरने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही

लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में व्यापक तबाही मची हुई है। उत्तरकाशी के धराली और स्याना चट्टी में बादल फटने के बाद, चमोली जिले के थराली और नारायणबगड़ ब्लॉक में देर रात भारी तबाही की खबर है। इन ब्लॉकों में तीन स्थानों पर बादल फटने से पानी और मलबा बह निकला, जिससे कई इमारतें और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल ज़िलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली-एनसीआरउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर