लाइव न्यूज़ :

Weather updates: हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की आशंका, 'आरेंज' और 'यलो अलर्ट'

By भाषा | Updated: July 18, 2020 16:48 IST

विभाग ने कहा कि राज्य के मैदानी भागों, कम ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में अगले तीन दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजनजातीय जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग का तापमान राज्य में सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।भारी बारिश के लिए 'आरेंज' अलर्ट और मंगलवार को भारी बारिश के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिमलामौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जुलाई तक राज्य में बारिश की आशंका जतायी है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश के लिए 'आरेंज' अलर्ट और मंगलवार को भारी बारिश के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

विभाग ने कहा कि राज्य के मैदानी भागों, कम ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में अगले तीन दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। विभाग ने कहा कि जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग का तापमान राज्य में सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दक्षिण मुंबई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 10 हुई

मुंबई के फोर्ट इलाके में इमारत ढह जाने की घटना में शुक्रवार शाम 32 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10 हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में घायल हुए दो लोगों का इलाज चल रहा है।

दरअसल, फोर्ट इलाके में छह मंजिली इमारत भानुशाली का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को शाम पौने पांच बजे धंस गया था जिसमें दो लोगों की तत्काल मौत हो गई थी। इससे पहले, बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि तीन और व्यक्तियों को बृहस्पतिवार आधी रात को अस्तपाल में मृत घोषित कर दिया गया था जिन्हें दुर्घटनास्थल पर मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था।

62 साल की एक महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार इस वृद्ध महिला को मलबे से निकालकर जे जे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बीएमसी सूत्रों के अनुसार इस इमारत के कुछ हिस्से को मरम्मत के लिए महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने खाली करवाया था।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टहिमाचल प्रदेशशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"