लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अलर्ट, भारी बरसात और बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 24, 2020 17:54 IST

प्रदेश के जिन स्थानों पर भारी बरसात हुईं उनमें बरोद में 11 से.मी., मेहदवानी में 10 से.मी., भीमपुर में 9 से.मी., गोहरगंज और आगर में 7-7 से.मी, डिंडोरी एवं भीकनगांव में 6-6 से.मी., रेहटी, सेंधवा, गुलाना, सैलाना, लाजी एवं बाजाग में 5-5 से.मी. वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ-साथ बौछारे पड़ सकती हैं. रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा या गरज चंमक के साथ-साथ बौछारे गिरने का अनुमान है.अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सीधी, होशंगाबाद एवं शिवपुरी में कही-कही भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के बारह ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है. इसके साथ ही राज्य के पाँच संभागों के साथ ही  दो ज़िलों में  आगामी 24 घंटों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी गई है.पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. 

प्रदेश के जिन स्थानों पर भारी बरसात हुईं उनमें बरोद में 11 से.मी., मेहदवानी में 10 से.मी., भीमपुर में 9 से.मी., गोहरगंज और आगर में 7-7 से.मी, डिंडोरी एवं भीकनगांव में 6-6 से.मी., रेहटी, सेंधवा, गुलाना, सैलाना, लाजी एवं बाजाग में 5-5 से.मी. वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ-साथ बौछारे पड़ सकती हैं. वहीं रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा या गरज चंमक के साथ-साथ बौछारे गिरने का अनुमान है.

मौसम विभाग  ने आगामी 24 घंटों के दौरान खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सीधी, होशंगाबाद एवं शिवपुरी में कही-कही भारी वर्षा की चेतावनी दी है. वहीं राज्य के ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर, एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में व छिंदवाडा एवं अनूपपुर जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की  चेतावनी दी है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालमौसममौसम रिपोर्टजबलपुरग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर