लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य में सर्दी, तापमान में भारी गिरावट, देखें अपने शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2023 17:32 IST

Weather Update: दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य में कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी सितम ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। ठंड के कारण ट्रेन और परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। लोग अलाव के सहारे रात काटने पर मजबूर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गयी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को सुधरकर 270 रहा जो एक दिन पहले 295 दर्ज किया गया था।

लेकिन यह अभी भी 'खराब' श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि कुछ हिस्सों में कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि सीकर में बीती रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 4.6 डिग्री और हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अलवर में रात का तापमान पांच डिग्री, करौली में 5.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.9 डिग्री, जैसलमेर में 7.3 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।

केंद्र ने बताया कि इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है तथा शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं, 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टजम्मू कश्मीरदिल्लीNCRराजस्थानउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडपश्चिम बंगालहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए