लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली में फिर करवट लेगा मौमस, फिर सता सकती है तेज बारिश, ओलावृष्टि के भी अनुमान

By गुणातीत ओझा | Updated: March 19, 2020 09:36 IST

सप्ताहभर के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है। बारिश हुई तो स्पष्ट है कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी में ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली । अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी और इससे सटे इलाकों में में 20 और 21 मार्च को तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है 24 और 25 मार्च को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। सप्ताहभर के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है।

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी और इससे सटे इलाकों में में 20 और 21 मार्च को तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।  24 और 25 मार्च को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। सप्ताहभर के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है। बारिश हुई तो स्पष्ट है कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी में ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली । अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बताते चलें कि पश्चिम यानी यूरोप से आने वाली हवाएं जो हमारे देश का मौसम कुछ समय के लिए बदल देती हैं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहलाती हैं। इसी पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलता है और बारिश होती है।  मौसम में बदलावों के चलते दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। गुरुवार के दिन भी वायु गुणवत्ता सूचकांक इसी के आसपास रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घिरेंगे बादल 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में भी बारिश हो सकती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल में बारिश का अनुमान है। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में अंधड़ भी चलने की संभावना जताई गई है। अगर अंधड़ और बारिश दोनों हुए तो इसका बुरा असर फसलों पर पड़ेगा। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?