लाइव न्यूज़ :

जोरदार आंधी-तूफान से यूपी में उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे, टिन की छतें उड़ीं, जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: May 27, 2023 16:02 IST

आंधी-तूफान की वजह से प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके अलावा, कुछ जगहों पर टिन की छतें भी उड़ गयीं। इसकी वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देनिवार दोपहर तेज आंधी-तूफान आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है।दोपहर अचानक धूल भरी तेज आंधी चली और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हुई।

लखनऊः राजधानी लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जिलों में शनिवार दोपहर तेज आंधी-तूफान आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है।

आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, बहराइच, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, श्रावस्ती और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में शनिवार दोपहर अचानक धूल भरी तेज आंधी चली और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हुई।

आंधी-तूफान की वजह से प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके अलावा, कुछ जगहों पर टिन की छतें भी उड़ गयीं। इसकी वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा। लखनऊ में परिवर्तन चौक के पास एक पेड़ उखड़ कर फुटपाथ पर गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा, डाली बाग क्षेत्र में भी एक पेड़ तेज आंधी-तूफान की वजह से उखड़ गया।

कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी उखड़ने की सूचना है। इसकी वजह से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य में कई स्थानों पर पिछले दो-तीन दिन से तेज हवा और छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर