लाइव न्यूज़ :

देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहा; उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, मरने वालों की संख्या 80 के पार

By अंजली चौहान | Updated: August 21, 2023 10:40 IST

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों में लगातार बारिश के कारण व्यापक तबाही और मौतें देखी गई हैं। दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 88 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा आज गिर गया है

देहरादून: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढह गया है।

सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि पेड़ गिरने के कारण मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाने वाला रास्ता आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया था।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22-24 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और 21 अगस्त (आज) को भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया।

पहाड़ी राज्य में बारिश से मची तबाही में अब तक दोनों राज्यों में बारिश की अलग-अलग घटनाओं में करीब 88 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा हालातों को देखते हुए आंशका है कि कई और लोगों की बारिश के कारण मौत हो सकती है। 

उत्तराखंड के 5 जिले अलर्ट पर 

उत्तराखंड लगातार बारिश से जूझ रहा है, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 'ऑरेंज' अलर्ट 

गौरतलब है कि हिमाचल में 22-24 अगस्त तक मानसून कमजोर रहने के बावजूद मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ के मध्यम खतरे की भी चेतावनी दी है और 26 अगस्त तक बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदियों और नालों में जल स्तर में वृद्धि हो सकती है, इसके अलावा खड़ी फसलों, फलों के पौधों और युवा पौधों को नुकसान हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा में अधिक बारिश का अनुमान है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमउत्तराखण्डहिमाचल प्रदेशमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर