लाइव न्यूज़ :

weather Report: बारिश होने से दिल्ली में लोगों को उमस से मिली राहत

By भाषा | Updated: August 9, 2020 17:51 IST

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘मानसून का प्रवाह उत्तर की तरफ बढ़ेगा और रविवार से बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में काफी बारिश होने की संभावना है।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश होने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आईजीआई हवाई अड्डे, द्वारका, सफदरजंग, और बहादुरगढ़ सहित कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बुधवार तक राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘मानसून का प्रवाह उत्तर की तरफ बढ़ेगा और रविवार से बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘इस दौरान अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवाएं चलेंगी और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के इलाकों में पहुंचेंगी।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप एक या दो बार भारी बारिश के बाद दिल्ली में मध्यम बारिश होगी।’’ पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में काफी बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में अगस्त में सामान्यत: 83.7 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है यानी कुल 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

पालम और लोधी रोड के मौसम केंद्रों में इस महीने 40 फीसदी और 76 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन