लाइव न्यूज़ :

टला नहीं है बवंडर का खतरा, मौसम विभाग ने फिर जारी किया इन राज्यों में हाई अलर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 20:34 IST

बीते दिनों उत्तरी भारत के कई राज्यों में आई धूल भरी आंधी-तूफान और बवंडर की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 मई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने शनिवार को आंधी-तूफान का एक बार फिर हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार को तूफान और आंधी आने की संभावना है।

राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। यह तूफान और आंधी रविवार से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है जिससे भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान के साथ आंधी आ सकती है और इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे हुए इलाके, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने कहा है , “पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूर-दराज क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना है।” 

पश्चिमी मध्य प्रदेश , विदर्भ और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत के कई राज्यों में आए तूफान और आंधी की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

वहीं मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की आशंका है। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान की आशंका है। विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की आशंका जतायी है जबकि उसका कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर आंधी-बारिश आ सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में इस सप्ताह आये आंधी-तूफान में 18 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 27 अन्य घायल हो गये थे। पांच राज्यों में पिछले सप्ताह आये आंधी-तूफान में 134 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 400 से अधिक लोग घायल हो गये थे। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण 80 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा तबाही आगरा में हुई थी।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर