लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में मौसमः जल्द पड़ेगी लू की मार, आईएमडी ने कहा, मार्च-मई में लू चलने के 60 प्रतिशत आसार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2021 13:48 IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।हवा में आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः मौसम विज्ञान विभाग ने रिपोर्ट जारी कर दी है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि मार्च-मई के बीच 60 प्रतिशत लू चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च से मई तक लू चलने और दिन और रात के तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक होने की 60 प्रतिशत संभावना है।

महापात्रा ने कहा, ‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ऐसे क्षेत्र हैं जहां अधिकतम और न्यूनतम, दोनों मामलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने (की संभावना) है। इस क्षेत्र में, आप लू की उम्मीद कर सकते हैं, रात और दिन गर्म होने की आशंका है।’’

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मार्च से मई तक उत्तर, उत्तर पूर्व तथा पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने हालांकि, दक्षिण और इससे सटे मध्य भारत में तापमान सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान जताया है।

पिछले 50 वर्षों में अत्यधिक प्रतिकूल मौसम के कारण 1.4 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई : रिपोर्ट

मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल घटनाओं (ईडब्ल्यूई) के कारण पिछले 50 वर्षों में 1.4 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश के शीर्ष मौसम विज्ञानियों द्वारा तैयार एक पत्र के मुताबिक लू और बिजली गिरने जैसी घटनों के कारण ये मौतें हुई हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि 1970 से 2019 के बीच लू, शीतलहर, बाढ़, बिजली गिरने और चक्रवातीय तूफान जैसी मौसम की 7063 प्रतिकूल घटनाएं हुईं।

इसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे उच्च जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों में एक कार्ययोजना बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है जहां ईडब्ल्यूई के कारण मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। पत्र में कहा गया है, ‘‘पिछले 50 वर्षों में (1970- 2019) 7063 ईडब्ल्यूई हुईं।

इन 7063 घटनाओं में से 1,41,308 लोगों की मौत हुई और प्रति घटना में औसतन 20 जानें गईं।’’ पत्र में कहा गया है कि बाढ़ की 3175 घटनाओं में 65,130 लोगों की मौत हुई, चक्रवातीय तूफान की 117 घटनाओं में 40,358 लोगों की जान गई। इसमें कहा गया है कि लू चलने की 706 घटनाएं हुईं जिनमें 17,362 लोगों की मौत हुई।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणाबिहारपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण