भोपालः मौमस विभाग ने मध्य प्रदेश के 7 संभागों के सभी जिलों के साथ ही चार अन्य जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि चेतावनी वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ गिर सकती है.
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.
बीते 24 घंटोंं में राज्य के पवई में 7, केवालारी में 4, जैतहरी में 3, शाहपुरा, बिछुआ, अटनेर, जीरापुर, खिलचीपुर, सुसनेर, शाहपुर, राजनगर, रामनगर, सिरमौर में 2, नैनपुर, मलाजखंड, घोड़ाड़ोंगरी, बुरहानपुर, घनसौर में 1 सेमी बरसात हुई.
मौमस विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद, शहडोल, सागर, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा सतना, रतलाम, शाजापुर एवं सागर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है.